Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी सेवा केंद्र का दायित्व हस्तांतरण समारोह भव्य रूप से संपन्न

Nature

समाचार गढ़, 17 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में दायित्त्व हस्तान्तरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र से शुरू इस समारोह में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री के द्वारा आगन्तुक आगामी सेवादायी साध्वियों साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा को दायित्त्व रूपी चाबी सौंपी गई।
इस दौरान शासनश्री साध्वी कुंथुश्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वैयावृत्य सेवा के लाभ यह है कि इससे तीर्थंकर नाम गौत्र का बंध होता है। अगर हम किसी के सहयोग, सेवा के लिए तत्पर रहते हैं तो वह एक महनीय कार्य है। तेरापंथ धर्मसंघ में इसके लिए सेवा केंद्र बना हुआ है। यहां का सेवा केंद्र बड़ा ही ऊर्जावान है। यहां संयम के परमाणु बिखरे हुए है।
तेरापन्थ धर्मसंघ में सेवा का महत्त्व बड़ा है। इस संघ में सेवा का क्रम बहुत ही विरला है। यहां वृद्ध निश्चिन्त रहते हैं।
श्रीडूंगरगढ़ काफी अच्छा क्षेत्र है। मेरे सहयोगिनी साध्वियां का इसमें बहुत श्रम रहा। साध्वी ने आगे कहा कि हमारे मायत (वृद्ध साध्वियां) अनमोल रत्न है। हमेशा ध्यान और साधना में रमे रहते हैं। इन सभी की हमारे पर बड़ी कृपा है। साध्वी कुंथुश्री ने इस दौरान अपनी सहवर्तिनी साध्वियों का नमोल्लेख करते हुए उनके द्वारा की गई सेवाओं और सहयोग का वर्णन किया।
समारोह में चाकरी के लिए समागत साध्वी संगीतश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे गुरु ऐसे गणमाली है जिनकी अनुशासना में हम सभी आनंदित और आत्मस्थ है। गुरु की कृपा से हम श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र में चाकरी करने आये हैं। साध्वी ने श्रावक- श्राविकाओं को अधिकाधिक संख्या में प्रवचन कार्यक्रम में प्रतिदिन पहुंचने और सामायिक आदि आध्यात्मिक उपक्रम करने की प्रेरणा दी।
डॉ. साध्वी परमप्रभा ने कहा कि सेवा केंद्र ना केवल शारीरिक सेवा का माध्यम है अपितु यहाँ आत्मिक सेवा, आत्मोत्थान का माध्यम भी है। भाव के साथ सेवा करने से इहलोक के साथ परभव सुधारने का सुंदर अवसर है। यहां रहने से कषायों की उपशान्ति कर सकने का अच्छा अवसर हमें मिला है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। सेवादायी आगन्तुक साध्वियों ने चाकरी लेने का भावनात्मक आग्रह करते हुए “म्हाणे चार्ज दिरावो जी” गीत का संगान किया। इस दौरान गीतिका से साध्वियों ने शासनश्री साध्वी कुंथुश्री की सहजता, सरलता और सहवर्तिनी साध्वियों के सहयोग का वर्णन किया। तत्पश्चात साध्वी कुंथुश्री की सहवर्तिनी साध्वियों ने साध्वी सुमंगला के साथ “चार्ज भुळावां हां” गीतिका का संगान किया।
कार्यक्रम में महिला मण्डल की ओर से सुमन पुगलिया और मगनश्री सेठिया ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, रतनलाल पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, रिद्धकरण लूणिया, महेंद्र मालू , संजय बरड़िया सहित अनेकों श्रावक श्राविका मौजूद रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन मीडिया प्रभारी राजू हिरावत ने किया।
कल होगा भव्य मंगल भावना समारोह
सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि मंगलवार को तेरापन्थ समाज द्वारा साध्वी कुंथुश्री का मंगल भावना समारोह सुबह 9:30 बजे मालू भवन में आयोज्य है। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे साध्वी कुन्थुश्री अपनी सहवर्तिनी साध्वियों के साथ धर्मचंद्र किरण देवी भीखमचन्द सुशीला पुगलिया के निज निवास पर पधारेंगे। साध्वी का दिनरात का प्रवास यहीं रहेगा।

Related Posts

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights