Nature Nature

सनातन धर्म यात्रा का तृतीय दिवस, अध्यात्म मार्ग सरल नहीं, परन्तु यह कायरों का मार्ग भी नहीं- भाई संतोष सागर 

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। सनातन धर्म यात्रा के प्रथम पड़ाव के तृतीय दिवस सोमवार को कथा करते हुए भाई संतोष सागर ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर मनुष्यत्व के प्रश्न उपस्थित होने चाहिए। मैं कौन हूँ, यह जानना ही सत्य है। अध्यात्म मार्ग सरल नहीं है, परन्तु यह कायरों का मार्ग भी नहीं है। यह सत्य को जानने का मार्ग है। यह पिपासुओं के लिए है। अध्यात्म की प्यास होनी आवश्यक है। यहां तीन दिवस से पारीक चौक स्थित रामानाथ सदन में सनातन धर्म यात्रा के समूचे दिन आयोजन चल रहे हैं। प्रातः यज्ञ तथा दोपहर में भगवद् कथा चल रही है, उन्होंने कहा- भगवद् कथा को सुनने हनुमान जी महाराज अवश्य आते हैं। उनको सदैव भगवद् कथा की प्यास रहती है। कथा से जीवन में क्रान्ति घटित होनी चाहिए। दिशा तय हो जानी चाहिए कि मुझे चलना किस ओर है। मन मार्जनम् नित्यम्। निरंतर मन को मांजते रहें। भागवत जीवन के रहस्यों को खोलता है। भागवत पूरा विज्ञान है।
कथा के उपरांत ग्रंथी तारासिंह ने कहा कि यह एक सांझा उपदेश है। गुरु की वाणी बार बार श्रवण करें। वह परमात्मा निरवैर है। उस परमात्मा की प्राप्ति गुरु कृपा से प्राप्त होती है। गुरु बादशाह कहते हैं कि जिसके हृदय में राम का स्मरण नहीं, उसने अपना जन्म व्यर्थ गंवा दिया। भगवान से नहीं जुड़ता उसके हालात शुकर- श्वान की भांति हैं। परमेश्वर के नाम में ताकत है। गुरु ही राह दिखाते हैं।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights