Nature Nature

कस्बेवासी भागवत कथा का ले रहे आंनद, हमारे भीतर धर्म की ऊष्मा रहनी चाहिए- शिवेन्द्रस्वरूप

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ भागवत कथा के पांचवें दिन खचाखच भरे नेहरू पार्क में गाजे बाजे के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। नेहरू पार्क के इतिहास में इतनी उपस्थिति कभी नहीं रही। आज कथा में तिल धरने को भी जगह नहीं थी। आज से रात्रि में तीन दिनों तक संगीतमय नरसी माहेरा का गायन पं कैलाशचन्द्र सारस्वत करेंगे।
गिरधारीलाल, मुकेशकुमार, अमितकुमार पारीक द्वारा आयोजित नौ दिवसीय भागवत कथा में आज सातवें से नवें स्कंध तक की कथा को सुनाया गया। संत शिवेन्द्र स्वरूपजी के राजस्थानी भाषा में कथा कहने के मोहक अंदाज को यहां श्रद्धालुओं द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। वैसे भी श्रीडूंगरगढ़ सत्संगी जनों का शहर रहा है।
पंचम दिवस की कथा में महाराज ने कहा कि भागवत भक्ति का सर्वोत्तम माध्यम है, यह श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप है।
धर्म की व्याख्या करते हुए महाराज ने कहा कि धर्म न हिन्दू होता है,न मुस्लिम। आजकल जो धर्म की व्याख्या प्रस्तुत की जा रही है, वह सनातन धर्म की व्याख्या नहीं है। धर्म को जानने के लिए मनुष्य बनना जरूरी है। धर्म की सरल सी व्याख्या है- धारयति इति धर्मः। धर्म तो कर्तव्य को कहते हैं। धर्म नाम स्वभाव का होता है। जल का धर्म शीतलता है और अग्नि का धर्म ऊष्णता। जब कहा जाता है कि स्वधर्म निधनम् श्रेय तो वह अपने भीतरी मनुष्यत्व की बात होती है।
संत शिवेन्द्रजी ने कहा कि भागवत में नारद जी ने धर्म के तीस लक्षण बताए हैं। सत्य, दया, तप, शौच, तितिक्षा, युक्तायुक्त व्यवहार, सम, दम, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, दान, स्वाध्याय, सरलता, संतोष, सकाम निवृति, निषिद्ध कर्मों का त्याग, मौन, आत्म विचार ये सभी धर्म अंग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। महाराज ने नवधा भक्ति पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। जनेऊ की वैज्ञानिकता को भी आपने विस्तार से बताया। आज कथा में अनेक प्रांतों से तथा निकट के शहरों कस्बों से श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। मंच संचालन चेतन स्वामी ने किया।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights