Nature Nature

शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों व सार्वजनिक परिसरों में फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा कस्बा

श्रीडूंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों व सार्वजनिक परिसरों में फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा कस्बा

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 26 जनवरी 2026।
कस्बे में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों, कृषि उपज मंडी समिति, सामाजिक भवनों व राजनीतिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण कर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प लिया गया।


सूर्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह

कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।
विद्यालय प्रधान मूलचंद स्वामी ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में शिक्षकगण दिलीप मीणा, मनीषा दर्जी, नीतू सोनी, नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, अंकिता प्रजापत, वंदिता स्वामी, जगदीश प्रजापत एवं दिव्या स्वामी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


कृषि उपज मंडी समिति परिसर में फहराया तिरंगा, मिठाई वितरण

कृषि उपज मंडी समिति परिसर में मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विजय कुमार सेवक, रमेश कुमार धुत, मानत अली, तारीफ, राधा स्वामी, अफरीद, किशन सिंह, उत्तम उपाध्याय, राजपाल सिंह, विजय कुमार खिलेरी, भरत कुमार, जितेंद्र कुमार मीणा, कल्याण सिंह, भवानी सिंह, कान सिंह, गोविंद राम, हंसराज मीणा, वीरेंद्र सिंह राजपूत सहित मंडी के अनेक व्यापारी व श्रमिक उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए।


प्रजापति भवन में सामूहिक ध्वजारोहण, समाज व देश हित पर चर्चा

प्रजापति भवन में समाज के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान का गान किया। इस दौरान समाज के विकास के साथ-साथ देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार-विमर्श किया गया।

ध्वजारोहण समिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल एवं उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोटिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बालचंद मिनोटिया, नंदकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, रामचंद्र छापोला, कोषाध्यक्ष नारायण लखेश्वर, रमेश बासनीवाल, बाबूलाल मिनोटिया, मुकेश बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, विनोद कुमार घोड़ेला, रामावतार मिनोटिया, शिव मिनोटिया, सुभाष प्रजापत, गणेश मिनोटिया, दीनदयाल मिनोटिया, नरेश छापोला, काशीराम मेघवाल, भंवरलाल गुर्जर, सुशील कुमार गुर्जर, पूनमचंद मेघवाल, विनीत मिनोटिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

समिति मंत्री रामचंद्र छापोला ने भारत माता के जयकारों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।


पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने फहराया तिरंगा, संविधान रक्षा का संकल्प

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को देशप्रेम और जनसेवा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प भी दिलवाया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, ओमप्रकाश गुरावा, प्रभुराम बाना, राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमानी, कमलकिशोर नाई, विमल भाटी, हीरालाल कूकना, मूलचंद स्वामी, रमेश बासनीवाल, मोहनलाल प्रजापत, युसुफ चुनघर, मुंशी टेलर, शिवरतन शायच, एकराज खान, मनोज पारख, अयूब दमामी, राजेश मंडा, मुश्ताक अहमद, सुभाष गोदारा, श्रवण सायच, माणकचंद प्रजापत, बाबू कुंजड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights