Nature Nature

विधायक के विकास कार्यों से झूम उठे ग्रामीण, ऊंट पर बिठाकर निकाली रैली, पुष्पवर्षा कर व पटाखे फोड़कर किया भव्य स्वागत

Nature

विधायक के विकास कार्यों से झूम उठे ग्रामीण, ऊंट पर बिठाकर निकाली रैली, पुष्पवर्षा कर व पटाखे फोड़कर किया भव्य स्वागत

समाचार-गढ़, 29 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा की कड़ी में विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेऊ व सूडसर में मंगलवार को करोड़ों रूपयों के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास अवसर पर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। टेऊ व सूडसर के ग्रामीणों ने विकाल कार्यों की सौगात देने पर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करके विधायक को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक का स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ गया। सूडसर ग्राम पंचायत के खेल मैदान की चारदीवारी का विधायक महिया द्वारा विधिवत उद्घाटन होने के बाद सैकड़ों गाड़ियों का काफिला टेऊ गांव की चौपाल की तरफ बढ़ा। टेऊ कुंआं चौपाल पर नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करने के बाद विधायक महिया को ऊंट पर बिठाकर टेऊ कुआं से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली गई। रैली पर ग्रामीणों व दुकानदारों ने लगातार पुष्पवर्षा करके व पटाखे फोड़कर स्वागत किया। वहीं, ग्रामीण डीजे की धुन पर थिरकते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूडसर परिसर में श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि विधायक बनने के बाद मैंने पूरे राजस्थान में श्रीडूंगरगढ़ के मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया है और जनता की पगड़ी का मान आने वाले समय में भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता ही मेरी असली धन-दौलत है और इसके बलबूते जनता की हर पीड़ा को अपना समझकर निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया हैं। विधायक ने कहा कि अगर श्रीडूंगरगढ़ की जनता पुनः आशीर्वाद देगी तो क्षेत्र की प्रगति पांच गुना कर देंगे और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को चार चांद लगाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 साल कोरोना में बीतने के बावजूद चुनाव के समय किये गये अधिकांश वादों को पूरा कर दिया गया है और कुछेक वादों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा।
इसके बाद विधायक महिया ने टेऊ व सूडसर ग्राम पंचायत में करीबन 2 करोड़ की अधिक राशि से संपन्न हुए दो दर्जन से अधिक विकास कार्यों के शिलालेखों से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। इस मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के वर्तमान व पूर्व सरपंच, उपसरपंच, वार्ड, वर्तमान व पूर्व जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर सहित आसपास के गांवों के हज़ारों ग्रामीण मौजूद रहे। टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल ने कार्यक्रम में विधायक महिया सहित अन्य अतिथियों व ग्रामीणों का आभार जताया।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights