Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सर्दियों में भी गहराया पेयजल संकट, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सर्दियों में भी गहराया पेयजल संकट, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में जलापूर्ति के लिए सरदारशहर रोड़ स्थित उच्च जलाशय से जुड़े सभी वार्डों में पिछले तीन माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है।
यहां विभाग द्वारा एकान्तर जलापूर्ति योजना बनाई हुई है लेकिन सप्ताह में मात्र एक बार उपभोक्ताओं को जलापूर्ति की जा रही है। इस उच्च जलाशय से यहां बिग्गाबास व आड़सर बास के लगभग पांच से सात वार्डों में जलापूर्ति का जिम्मा किसी ठेकेदार को दिया हुआ है। ठेकेदार द्वारा अपनी फर्म से एक व्यक्ति को भी जलापूर्ति हेतु रखा हुआ है लेकिन उक्त लाइनमैन समय पर पानी के वॉल नहीं खोलता है।जिससे यहां सर्दियों में भी पेयजल संकट गहराया हुआ है।पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस सम्बन्ध में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के स्थानीय सहायक अभियंता कैलाश वर्मा को अनेकों बार उपभोक्ताओं द्वारा समस्या के बारे में अवगत कराया। परन्तु विभाग के सिर में जूं तक नहीं रेंग रही है।समुचित जलापूर्ति नहीं होने पर राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई जाती है लेकिन यहां भी विभाग द्वारा समस्या निस्तारण की झूठी सूचना भेजी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा सुबह शाम दोनों समय जलापूर्ति करने के निर्देश विभाग को दे रखें है लेकिन भ्रष्ट तंत्र के कारण एक सप्ताह मात्र एक बार ही जलापूर्ति की जा रही है।यदि समय रहते उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो स्थिति और विकट हो सकती है।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights