Nature Nature

भूमि पुत्रों की मेहनत पर फिरा पानी, बरसात से फसलें भीगी किसान वर्ग मायूस

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उत्तरी भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तंत्र के कारण राजस्थान में पूरा प्रभाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार शाम को शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर मंगलवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा । कई जगहो पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहो पर पांच से सात अंगुल बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। भूमि पुत्रों द्वारा इकट्ठा की गई फसलें बारिश की चपेट में आने से खराब होने की पूरी आशंका प्रबल हो गई है।खेत खलिहानों में किसानों द्वारा काट कर रखी गई फसलें बारिश से भीग चुकी है। किसानों का कहना कि इस वक्त किसान वर्ग मूंगफली सहित बारानी फसलों की कटाई में जुटे हुए थे किसानों द्वारा खेतों में फसल निकालने के इंतजार में तैयार कर रखी हुई थी जो बरसात से भीग चुकी है। वहीं मूंगफली के जमीन में पड़े दाने खराब होने से इनकार नहीं किया जा सकता। किसान फसलों को भीगने से बचाने के लिए भाग दौड़ करते हुए नजर आए ।खुले खेतों में पड़ी फसलों के साथ साथ कचरे की ढेरियां बरसात से भीगने के समाचार मिल रहे हैं।किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेत खलिहानों में फसल निकालने का काम ठप हो गया है।

बढ़ेगी ठंड – दो दिन से मौसम में बदलाव के कारण अब ठंड बढ़ेगी ।आज सुबह श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में घना कोहरा देखने को मिला ।हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को भी बीकानेर संभाग में श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई जगहों पर हल्के दर्जे की बारिश की संभावना वक्त की है।

सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान भगवानाराम तावनिया,गोपाल राम जाखड़,मोटाराम आदि ने बताया कि बारिश ने भूमि पुत्रो का सारा काम ही ठप कर दिया है।बारिश से खेतों में पड़ी फसल एवं चारा खराब हो गया है।मूंगफली की फसल की ढेरियां भीगने से कचरा भी काला हो गया है। किसानों ने बताया कि अब आगामी 10 दिन तक खेती बाड़ी का काम काम पूर्णतया ठप हो गया है।

सातलेरा में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली – सोमवार देर रात को बूंदाबांदी के साथ सातलेरा गांव की रोही में कृषि कुओ की विद्युत आपूर्ति की लाइन पर दो जगह पर आकाशीय बिजली गिरी । दोनों जगह पर बिजली गिरने से तार टूट कर जमीन पर आ गिरे तथा विद्युत आपूर्ति बंद हो गई ।किसान मोतीलाल तावनिया ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उसके कृषि कुएं पर लगी विद्युत घड़ी क्षतिग्रस्त हो गई विद्युत पोल पर लगा इंसुलेटर टूट कर नीचे गिर गया । गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ ।

मंगलवार दोपहर को हुई बरसात से गलियों में बहता बरसात का पानी फसलों को हुआ नुकसान ।फोटो गौरीशंकर तावनिया
मंगलवार शाम तक आसमान बादलों से ढका नजर आया बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
मंगलवार दोपहर को हुई बरसात से गलियों में बहता बरसात का पानी फसलों को हुआ नुकसान ।फोटो गौरीशंकर तावनिया
बारिश से भीगी मूंगफली की ढेरियां किसान हुए मायूस । फोटो विजय सारस्वत सातलेरा
बारिश से भीगी मूंगफली की ढेरियां किसान हुए मायूस । फोटो विजय सारस्वत सातलेरा
मंगलवार को सातलेरा गांव में बारिश होने से खेती किसानी का काम हुआ ठप ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights