Nature Nature

महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Nature

समाचार गढ़, 6 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गाबास क्षेत्र की निवासी जायदा बानो काजी ने झुंझुनूं के डूंडलोद निवासी अपने पति मोहम्मद सकील, सास खातून, चाची सास सूबे दौलत, रहीना बानो और ननद हीना बानो काजी पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जायदा बानो ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका विवाह 6 सितंबर 2016 को हुआ था। विवाह के समय उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पहुंचते ही आरोपियों ने ₹2.5 लाख की मांग को लेकर उसे ताने मारने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर यह रकम नहीं दी गई, तो समाज में उनकी बेइज्जती होगी। इसके बाद ससुरालवालों ने लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। जायदा का आरोप है कि उसे भोजन से वंचित रखा गया, बीमार होने पर इलाज नहीं कराया गया, और सोने के लिए उचित व्यवस्था तक नहीं दी गई। आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर खींचा, धक्के मारे और हाथ मरोड़कर चोट पहुंचाई। आरोपियों ने 21 नवंबर 2024 को दोबारा ₹2.5 लाख नकद, मोटरसाइकिल और सोने के आभूषणों की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उसका स्त्रीधन छीन लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच एसआई धर्मपाल को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights