Nature Nature

गैंगस्टर रोहित गोदारा का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Nature

बीकानेर। गैंगस्टर रोहित गोदारा उर्फ रावताराम स्वामी का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले युवक को जिला पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को महाजन एसएचओ कश्यप सिंह व उनकी टीम ने उत्तराखंड से पकड़ा। पुलिस उसे शनिवार सुबह बीकानेर लाई। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि उत्तराखंड के जिला उधमसिंह के सितारगंज से राहुल (28) पुत्र कृष्ण सरकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नई दिल्ली के संगम विहार साउथ डिस्ट्रिक्ट का रहने वाला है। आरोपी ने गैंगस्टर रोहित गोदारा का फर्जी पासपोर्ट बनवाया। पासपोर्ट बनाने के बाद वह दिल्ली से भाग कर उत्तराखंड जाकर छिप गया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक कश्यप सिंह, सिपाही सुनील कुमार और नेतराम ने मुखबिरों की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने 16 दिन में 783 किमी की खाक छानी, तब राहुल को पकड़ा जा सका। आरोपी वहां भी नाम व हुलिया बदल कर रह रहा था। आरोपी तक पहुंचने में पुलिस ने तकनीक के साथ-साथ पुरानी पुलिसिंग का सहारा लिया। उप निरीक्षक कश्यप व उनकी टीम पिछले तीन दिन तक उत्तराखंड में डेरा डाले रही। होटलों शालाओं में करता था सफाई का कामआरोपी राहुल कभी रुद्रप्रयाग तो कभी हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार में होटलों व धर्मशालाओं में रहा। वह धर्मशालाओं में साफ- सफाई का कार्य करता। एक जगह पर पांच-दस दिन से ज्यादा नहीं रुकता था। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल का उपयोग भी नहीं करता था। पुलिस के खुफिया व विश्वस्त मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे शुक्रवार को दबोच लिया।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights