Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, फिर एक घर को बनाया निशाना

Nature

समाचार-गढ़, 16 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ समय पहले हुई चोरियों में पुलिस को कोई बरामदगी नहीं हुई है। लेकिन उसके बाद बीती देर रात फिर चोरों ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बीरमसर में एक घर को निशाना दिया है। गांव के रूपाराम पुत्र रेवंतराम डोटासरा के घर हुई चोरी में चोरों ने 6 तोला सोना, 60 तोला चांदी व 40 हजार रूपये चोरी कर ले उड़े। चोर घर के पीछे बने छज्जे के सहारे छत पर चढ़ा और सीढ़ियों से नीचे उतरकर कमरें का ताला तोड़ा फिर पांच संदुकों के ताले तोड़कर उसमें सारा कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की रात मां और बेटा दो ही घर पर थे और बेटा छत पर बने कमरें में और मां घर के आगे बनी चौकी में सो रही थी। सुबह घटना की जब बात गांव में फैली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस को भी सूचना देने के बाद एसआई वीरचंद व टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। बता दें कि ग्रामीणों ने चोर के जूते के खोज की तस्वीरें भी ली है।

Related Posts

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष और कुछ धार्मिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights