Nature Nature

आगे आगे आंधी पीछे हुई बारिश मौसम हुआ खुशनुमा गर्मी के तेवर पड़े नरम किसानों के चेहरे पर छाई खुशियां

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग की संभावना के मद्देनजर आज सोमवार को मौसम शाम होते होते पूरी तरह बदला हुआ नजर आया । सोमवार सुबह ही तेज हवा चलने शुरू हो गई जो शाम होते होते तेजी से चलने लगी और देखते ही देखते आसमान में उमड़ घुमड़ कर बादलों का आना शुरू हो गया तथा आसमान में बिजली चमकनी शुरू हो गई। शाम को सात बजे तेज आंधी आनी शुरू हो गई । कुछ देर तेज आंधी चलने के बाद तूफानी बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब आधे घंटे तक लगातार जारी रहा । इस बारिश के दौरान रुक-रुक कर चने के आकार के ओले भी गिरे । तेज आंधी के चलते खेतों में खुले में पड़ा कचरा फुस उड़ गया तो दूसरी तरफ कई पेड़ भी तेज आंधी के चलते धराशाई हो गए ।खेतो की बाड़े भी दूर-दूर तक बिखर गई । तेज आंधी के बाद तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशियां लौटा दी है।क्योंकि पिछले कई दिनों से चल रही आंधी की वजह से किसान मूंगफली का बीजान नहीं कर पा रहे थे सोमवार शाम को आई बारिश के बाद अब किसान जल्द ही मूंगफली का बिजान शुरू कर देंगे । सोमवार शाम को सातलेरा, जैसलसर, बिग्गा, सहित श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।
आंधी से हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त – सोमवार शाम को आए तेज अंधड़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त नजर आया । आंधी से जहां एक तरफ घरों में रेत ही रेत हो गई तो दूसरी तरफ प्रतिष्ठानों में रेत की परत जम गई । तेज आंधी के साथ ही ग्रामीण ओर शहर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसके चलते सभी को काफी परेशानी उठानी पड़ी । फिलहाल रात गहरा जाने के कारण अंधड़ से नुकसान की पूरी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है मंगलवार सुबह ही पता चल पाएगा कि कहां कितना नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं अभी अभी तेज धमाके के साथ बिजली गिरी है अब यह बिजली कहां गिरी है इसका पता अभी चलना बाकी है।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights