Nature Nature

बल्ड प्रेशर को बेकाबू कर सकती हैं ये 5 चीजें, दवाओं के खर्च से बचना है तो तुरंत बना लें दूरी

Nature

समाचार गढ़, 26 मई, श्रीडूंगरगढ। हाई BP, या हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। आजकल युवाओं के बीच में भी यह तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन, खराब जीवनशैली और अस्वस्थ खानपान इसकी मुख्य वजह हैं।

चिप्स और पॉपकॉर्न

चिप्स, और पॉपकॉर्न जैसे पैकेज्ड फूड में उच्च मात्रा में नमक पाया जाता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके सेवन से बचने की कोशिश करनी चाहिए। डॉक्टर भी हाइपरटेंशन के मरीजों को नमक या सोडियम से दूर रहने की सलाह देते हैं।

अत्यधिक शराब

अत्यधिक शराब का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं तो शराब उसके प्रभाव को कम कर सकती है। अच्छा होगा आप शराब से दूरी बना लें।

कैफिन का सेवन

कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर और कैफीन की मात्रा कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर को अस्थायी रूप से बढ़ा सकती है। इसलिए इसके सेवन से बचें। इसकी जगह आप हर्बल टी पिएं।

सैचुरेटेड फैटी फूड

फैटी फूड्स जैसे कि फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, फ्राइड चिकन आदि में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है, जो हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है।

नमक वाला आचार

अगर आप अचार खाते हैं तो बंद कर दें। अचार में नमक उसे खराब होने से बचाए रखने के लिए अधिक मात्रा में डाला जाता है, जो कि हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ालूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामनेसमाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों…

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामदसमाचार गढ़, बीकानेर।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights