Nature Nature

बजट में महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणाएं

Nature

समाचार गढ़। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश करते हुए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा का लेकर बड़ा ऐलान किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ऐलान किया अब गर्भवती महिलाओं को दो किश्तों में 6500 रुपए दिए जाएंगे। अशोक गहलोत सरकार के समय ये राशि 5000 रुपए थी अब इसमें 1500 रुपए का इजाफा किया गया।

भजनलाल सरकार के फैसले से गर्भवती महिला के प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा। इससे जच्चा और बच्चा के मृत्यु दर में कमी नहीं बल्कि माता और नवजात बच्चे कुपोषण से भी बचेंगे।

महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणाएं

वित्त मंत्री में अपने बजट में महिलाओं की मिलने वाली पेंशन को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1150 रुपए करने का ऐलान किया। वहीं राजस्थान में बच्चियों के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत गरीब परिवार में बेटी के पैदा होने पर 1 लाख रुपए तक का सेविंग बॉन्ड मिलेगा। रोड़वेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं का 50% तक किराया कम किया गया है।

अगले साल से आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका और पंचायतीराज कर्मचारियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। लखपति दीदी योजना के तहत 5 लाख परिवारों की महिलाओं की आय को एक लाख से ज्यादा बढ़ाया जाएगा। पहली से आठवीं के सभी छात्र और 9 से 12 वीं तक की छात्राओं को 1000 रुपए मिलेंगे। इससे 70 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा।

Related Posts

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights