Nature Nature

हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने वाले जरूर खाएं ये 5 चीजें, हड्डियों को मिलेगा भरपूर कैल्शियम, लोहा बनेगा ढांचा

Nature

समाचार गढ़, 24 मई 2024। कैल्शियम हमारे बोन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। जो लोग हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं, उनमें इसकी सबसे ज्यादा कमी देखी जाती है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जिसे आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

ये दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है। मांसपेशियों का निर्माण और उनकी मरम्मत में यह मददगार है। शरीर की लगभग हर कोशिका में किसी न किसी तरह से इसका यूज है। इसको पाने का अच्छा तरीका है कि इससे युक्त भोजन का सेवन करें। कई लोग कैल्शियम सप्लीमेंट का सहारा भी लेते हैं।

99% कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों में पाया जाता है। बाकी का 1% कैल्शियम नर्व ट्रांसमिशन और मस्कुलर फंक्शन में अहम भूमिका निभाता है।जो लोग जिम जाकर हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं, उनमें कैल्शियम की हाई मात्रा की जरूरत होती है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों में कैल्शियम ज्यादा पाया जाता है। कैल्शियम के लिए दूध और दूध से बने दही, पनीर, छाछ, लस्सी और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन फायदेमंद माना जाता है। बस उन लोगों को इनका सेवन नहीं करना चाहिए जिन्हें डेयरी उत्पादों से एलर्जी है।

सब्जियां
कुछ सब्जियां जैसे कि कच्चा केला, पालक, केल के पत्ते, ब्रोकोली, भिंडी और टमाटर भी इसका सबसे अच्छा सोर्स है। ऐसे में इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने वालों के लिए हरी सब्जियां बेहद जरूरी हैं।

ड्राई फ्रूट्स
कुछ सूखे मेवे जैसे कि बादाम, अखरोट, काजू और सीडस में भी कैल्शियम की हाई मात्रा पाई जाती है, साथ ही इनमें अन्य कई पोषक तत्व भी होते हैं।

ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। इसमें प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन भी होता है, जो आपको वेट लॉस में मदद करता है।

शलजम
कैल्शियम की कमी होने पर शलजम का सेवन करना चाहिए, जो कि कैल्शियम से भरपूर है। 100 ग्राम शलजम में लगभग 190 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights