Nature Nature

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

Nature

समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026।

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टियों को शामिल किया गया है। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को नई जिम्मेदारी दी गई है।

महेश भागचंदका को लेकर बताया जा रहा है कि वे पूर्व VHP नेता अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। नए ट्रस्टियों के नाम ऐसे समय सामने आए हैं, जब राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक अयोध्या में चल रही है।

यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी में हो रही है। इसी बैठक में ट्रस्ट के पहले CEO के नाम पर भी फैसला होने की संभावना है।

CEO की रेस में इन नामों की चर्चा

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के चयन के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी है। CEO पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बताया जा रहा है।

इसके अलावा पूर्व IPS अधिकारी परेश सक्सेना और IAS अधिकारियों योगेश्वर राम मिश्रा तथा दिनेश चंद्र सिंह के नाम भी चर्चा में हैं।

CEO पद के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया काफी लंबी रही। इसके लिए 5,500 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे।

उम्मीदवारों को बाद में Google Form के जरिए एक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें कुल 600 अंकों के सवाल पूछे गए थे। 3,500 से ज्यादा उम्मीदवारों ने यह प्रक्रिया पूरी की, जिसके आधार पर उनकी मार्किंग की गई।

108 उम्मीदवारों ने पार किए 470 से ज्यादा अंक

मार्किंग के बाद 3,500 से ज्यादा उम्मीदवारों में से 108 उम्मीदवारों ने 600 में से 470 से अधिक अंक हासिल किए। इन उम्मीदवारों के वर्चुअल इंटरव्यू कराए गए।

इसके बाद 17 उम्मीदवारों को CEO पद के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल किया गया और उन्हें फाइनल इंटरव्यू के लिए अयोध्या बुलाया गया।

अयोध्या में हुए इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता, आस्था, मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं और संभावित चुनौतियों को समझने की क्षमता समेत कई पहलुओं पर मूल्यांकन किया गया। इसके बाद चयन समिति ने अंतिम तौर पर तीन नामों की सूची ट्रस्ट को सौंप दी।

अब नजर इस बात पर है कि राम मंदिर ट्रस्ट अपने पहले CEO के रूप में किस नाम पर मुहर लगाता है।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights