Nature Nature

श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने जीता पॉवर लिफ्टिंग में सिल्वर,बीकानेर सम्भाग में किया नाम रौशन

Nature

समाचार-गढ़ 2 नवम्बर 2023 श्रीडूंगरगढ। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीत कर कस्बे सहित पूरे बीकानेर सम्भाग का नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में एक ही महाविद्यालय के तीनों खिलाड़ियों द्वारा मैडल जितने का यह प्रथम मामला है। हर वर्ष इस प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों का दबदबा रहता है। तीनों रेंक पर मैडल जितना कस्बे सहित पूरे सम्भाग के लिए गौरव का विषय है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार व डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि अंतर विश्वविद्यालय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता श्रीगंगानगर की डीएवी कॉलेज में आयोजत कि जा रही है। जिसमें महाविद्यालय की भूमिका सारस्वत पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत 52 किलो भारवर्ग में सिल्वर, रियान खिलजी पुत्र मोहम्मद खिलजी 105 किलो भार वर्ग में सिल्वर व सुमित पुत्र भैरूदान तेजी 74 किलो भारवर्ग में सिल्वर मैडल हासिल किया है। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारी श्याम महर्षि, रामचंद्र राठी ने बधाई दी है।

दूसरे दिन राजकीय डूंगर कॉलेज व लूणकरणसर की टीमों ने की जीत दर्ज…
श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चल रही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता बीकानेर जॉन के दूसरे दिन राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर व राजकीय महाविद्यालय पूगल के बीच प्रथम मैच खेला गया। जिसमें राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर में जीत दर्ज की। दूसरा मैच लूणकरणसर कि भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय व नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय बीकानेर के बीच खेला गया। जिसमें लूणकरणसर की टीम ने जीत दर्ज की। डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि सभी मुकाबलें 15-15 ऑवर के किये जा रहे है। यहां से फाइनल विजेता टीम पीलीबंगा में आयोजित प्रतियोगिता के लिए क्वालिफायर करेंगी।

Related Posts

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights