समाचार-गढ़, 13 अगस्त 2023, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा की बूथ विजय संकल्प बैठक कल सोमवार को दोपहर 2 बजे विश्वकर्मा भवन में आयोजित होगी।
जिसमे विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बीएलए, विधानसभा के सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी व सभी मंडलो के पदाधिकारी भाग लेंगे। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, जिला प्रभारी ओम प्रकाश सारस्वत बैठक संबोधित ओर भाजपा के विजय संकल्प अभियान का आगाज करेंगे। बैठक में विश्वकर्मा मंदिर से नेहरू पार्क तक तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।










