Nature Nature

शहर चलो अभियान केम्प में प्रतिपक्ष नेता के साथ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, ये की मांग

Nature

समाचार गढ़ 20 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में शहर चलो अभियान कैंप आज सरकारी अस्पताल के पास स्थित बालिका विद्यालय में आयोजित किया गया। यह कैंप आज वार्ड 4, 5, 6, 7 की समस्या समाधान के लिए लगाया गया। इस दौरान आज पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख व मनोज पारख ने वार्ड पांच में आने वाले मुख्य बाजार की विशेष दो समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि दो माह पूर्व सिद्धार्थ प्लाजा से एसबीआई बैंक सड़क मार्ग पर ड्रेनेज पाइप डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी इसके बाद नाले तो डाल दिए गए लेकिन अब वह सड़क टूटी हुई है। अब यह सड़क जगह-जगह उबड़ खाबड़ है और गड्ढे बने हुए हैं, वाहनों के गुजरते समय रेत भी उड़ती रहती है। इससे कस्बे सहित श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से आने वाले लोगों को तो परेशानी हो ही रही है इसके साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते को फिर से सही करने की मांग की गई तो वहीं दूसरी मांग गांधी पार्क के पास बने टॉयलेट भी गांधी पार्क के अंदर झुक गए है और कभी भी हादसा हो सकता है ऐसे में उसको भी सही करने की मांग की गई है। तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने इन दोनों मांगों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया है। ज्ञापन के दौरान बाजार के व्यापारी सुरेंद्र दर्जी, राधेश्याम प्रजापत, महावीर प्रजापत, मदन बाहेती, रामजी सुनार, चुन्नीलाल सिंधी, गिरधारी सिंधी, नवीन सिंधी सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Related Posts

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26, मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम…

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights