Nature Nature

हाईवे पर अचानक रुका ट्रैफिक, मौके पर पहुंची पुलिस, सातलेरा में दिखी विभाग की लापरवाही

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 20 सितंबर 2023 गौरीशंकर तावनिया। अभी कुछ देर पहले बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर श्री डूंगरगढ़ के पास अचानक हाईवे पर चलता ट्रैफिक रुक गया ।बताया जा रहा कि श्री डूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ 220 केवी जीएसएस के पास हाईवे के ऊपर से गुजर रही 11 केवी उच्च क्षमता पावर की लाइन का तार अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर हाईवे के ऊपर गिर गया जिसके चलते दोनों और अचानक ट्रैफिक जाम हो गया । सूचना मिलते ही श्री डूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । भगवान का शुक्र है कि कोई हादसा घटित नहीं हुआ । मौके पर पहुंचे जीएसएस के कर्मचारियों ने बिजली बंद कर तार को वहां से हटाया तब जाकर हाईवे पर यातायात बहाल हो सका ।

दूसरी ओर श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है।ग्रामीणों ने बताया कि यहां हाईवे के पास बस स्टैंड के नजदीक पास घरेलू विद्युत सप्लाई का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।यह ट्रांसफार्मर चारों तरफ से कंटीले बिलायती कीकर के पेड़ो से घिर गया है।जिसके कारण हर समय हादसे की आशंका ग्रामीणों को सता रही है।ग्रामीण कुंभाराम राम,योगेश,मुखराम आदि ने बताया कि घरेलू विद्युत सप्लाई का ट्रांसफार्मर कीकर के पेड़ो से घिर गया है आंधी बरसात के दौरान चिंगारिया निकलती रहती है जो किसी हादसे की ओर इशारा कर रही है।इसी ट्रांसफार्मर के पास घरेलू सहित थ्री फेस विद्युत सप्लाई की केबल भी कीकर के पेड़ मे जकड़ चुकी है।तेज हवाओं से हर समय चिंगारियां निकल रही है।इस ट्रांसफार्मर के इर्द गिर्द आवारा हर समय पशु मंडराते रहते हैं।गांव के बस स्टैंड एवं मुख्य गली पर होने से हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने विभाग से कीकर के पेड़ो से इस घरेलू विद्युत सप्लाई के ट्रांसफार्मर तथा विद्युत केबल को आजाद करने की मांग की है।

सातलेरा गांव मे दिखाई दे रही विद्युत विभाग की लापरवाही हाईवे के पास घरेलू विद्युत सप्लाई का ट्रांसफार्मर उलझा कीकर के पेड़ो में हर समय बनी हादसे की आशंका ।
बीकानेर जयपुर हाईवे पर श्री डूंगरगढ़ के पास उच्च क्षमता पावर का तार टूट कर गिरने से अचानक रुका ट्रैफिक।
  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights