Nature Nature

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: 11वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Nature

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: 11वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
समाचार गढ़, 12 जुलाई 2025। राजलदेसर कस्बे में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक किशोर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा परसनेऊ रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन शनिवार सुबह शव की शिनाख्त बीकानेर जिले के मोमासर गांव निवासी गोपीराम नाई के रूप में की गई।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई मनोज कुमार नाई ने बताया कि गोपीराम गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। 10 जुलाई को वह अपनी बुआ के घर राजलदेसर आया था। अगले ही दिन शुक्रवार की सुबह उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और परिजनों से बातचीत कर हर पहलू की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights