Nature Nature

आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, साध्वीवृंद के सान्निध्य में हुआ व्याख्यान, गीतिका और भावांजलि से गूंजा मालू भवन

Nature

समाचार गढ़ 24 अप्रैल 2025। गुरुवार को मालू भवन में तेरापंथ जैन धर्मसंघ के नवम आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में आयोजित इस व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीवृंद द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गीतिका से हुई।

सभा में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के संगठन मंत्री संजय बरड़ीया, महिला मंडल की संगठन मंत्री मंजू झाबक, उर्मिला गिया, तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया तथा अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने अपने भावपूर्ण वक्तव्यों के माध्यम से आचार्य महाप्रज्ञ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साध्वी डॉ. परमप्रभा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए अमेरिका में घटित एक घटना का उल्लेख किया और बताया कि गुरु मंत्र के प्रभाव से मानसिक अंधकार को हटाकर जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है।

साध्वी संगीतश्री ने कहा कि आचार्य तुलसी के पास आचार्य महाप्रज्ञ जैसा अनमोल रत्न था, जैसे कोई राजा बुद्धिमान मंत्री और निपुण सेनापति के सहयोग से शासन करता है और विजय प्राप्त करता है।

कार्यक्रम में साध्वी ललिताश्री और साध्वी शांतिप्रभा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समाजजन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का संचालन मोनिका मालू ने किया, जिन्होंने एक कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights