Nature Nature

श्रद्धा-सुमन अर्पण सभा : समाजसेवी धनराज पुगलिया की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि

Nature

समाचार गढ़ 24 जुलाई 2025 नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और जैन समाज के प्रमुख सदस्य धनराज पुगलिया के समाधि मरण के उपरांत बुधवार को मालू भवन में एक भावपूर्ण स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन साध्वियों के सान्निध्य में विभिन्न समाजों के गणमान्यजनों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम का आयोजन साध्वी सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी संगीतश्री ने पुगलिया परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा – “जन्म लेने वाले प्रत्येक जीव का मरण अवश्यंभावी है, किंतु जीवन में किए गए सत्कर्म व्यक्ति को अमरत्व प्रदान करते हैं। धनराजजी का जीवन त्याग, सेवा और सादगी की अनुपम मिसाल था।”

सभा में साध्वी ऋजुप्रज्ञा एवं साध्वी सम्पतप्रभा ने भी श्रद्धांजलि स्वरूप अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य महाश्रमण और साध्वी प्रमुखा के संदेशों का वाचन क्रमशः सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया और तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अम्बिका डागा द्वारा किया गया। दिवंगत की संसारपक्षीया साली साध्वी शारदाश्री के संदेश को सुशीला देवी पुगलिया ने सभा में पढ़कर सुनाया।

सभा में राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा व तुलसी सेवा संस्थान अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, तेयुप सहमंत्री सुमित बरड़िया, अणुव्रत समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, ओसवाल पंचायत मंत्री कांति कुमार पुगलिया, साहित्यकार श्याम महर्षि, गोपाल गौशाला एवं नागरिक विकास परिषद से जगदीश स्वामी, शिक्षाविद विजयराज सेवग, महापुरुष समारोह समिति से श्रीगोपाल राठी, वरिष्ठ श्रावक तुलसीराम चौरड़िया, मोहनलाल सेठिया, पवन कुमार सेठिया सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

परिजनों ने मधु बैद के साथ साझा की जीवन की स्मृतियां
कार्यक्रम में दिवंगत धनराज पुगलिया से जुड़ी यादें मधु बैद के साथ परिजनों ने साझा कीं, जिनमें उनके सरल स्वभाव, सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता के अनेक प्रसंग सामने आए। सभा के अंत में भीखमचंद पुगलिया एवं हेमराज पुगलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संचालन की जिम्मेदारी राजू हीरावत ने निभाई।
सभा में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद पवन उपाध्याय, शिक्षाविद राजीव श्रीवास्तव, छोगमल शर्मा, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, भाजपा नेता शिव स्वामी, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, तेरापंथ सभा संगठन मंत्री संजय बरड़िया, सत्यव्रत पुगलिया, भंवर भोजक, बजरंग सेवग, सत्यदीप भोजक, प्रमोद बोथरा, देवीलाल उपाध्याय, महेंद्र मालू, निर्मल पुगलिया, रिद्धकरण लूणिया, पांचीलाल सिंघी समेत नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

यह श्रद्धांजलि सभा दिवंगत धनराज पुगलिया के द्वारा किए गए सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान की सजीव झलक बन गई, जिसमें हर किसी की आंखें नम थीं लेकिन हृदय गर्व से भरे थे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights