Nature Nature

श्रीडूंगरगढ में ट्रक व कार की टक्कर, दो की मौत, पढ़े पूरी अपडेट खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में रात को एक कार और ट्रक में आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। बीकानेर के पवनपुरी मे रहने वाला चारण परिवार ने सालासर दर्शन करने गया था। वापस बीकानेर लौटते हुए रास्ते में एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पूरी कार ही उसमें जा फंसी । कार में आगे बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कार में बुरी तरह फंस गए। उनका शव निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार में पीछे बैठी मां-बेटी काफी देर तक रास्ते में मदद के लिए पुकारते रहे। बाद में राहगीरों ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ के झंझेऊ और सैरूणा के बीच हुआ। जहां ट्रक बीकानेर से जयपुर की ओर जा रहा था, जबकि कार बीकानेर आ रही थी। ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में बीकानेर के पटेल नगर निवासी बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसे में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों के शव श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसा मंगलवार रात सवा नौ बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार बीकानेर के पटेल नगर निवासी रवींद्र कुमार और उसके बेटे रुद्र कार में फंस गए। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे में कार में ही सवार रवींद्र की पत्नी किरण और बेटी पारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

Related Posts

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। राजस्थान में अदालतों को बम से उड़ाने की…

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights