Nature Nature

जहाँ धृतराष्ट्र होंगे वहां द्रोपदी का चीर हरण होगा, सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने सभी कर्मचारी संगठन की अगवाई करते हुए मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों की सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी द्वारा जांच करने व सरकार को बर्खास्त करने का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार राजवीर सिह को दिया। साथ ही संघ के वरिष्ठ नेता सोहन गोदारा ने कहा कि जहाँ धृतराष्ट्र सत्ता में होंगे वहा द्रोपदी का चीर हरण होगा। पूरे देश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। अपनी इज्जत बचाने के लिए जंतर मंतर पर बेठी बेटियों को घसीटा जा रहा है। जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय में दिन दहाड़े बेटी के साथ दरिंदो द्वारा नोची जा रही है हर काल खण्ड में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार बंद करे। संघ के सभा अध्यक्ष बाला राम मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार व शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर सभी उपखण्ड अधिकारी व जिला कलेक्टर को पाबन्द किया है कि किसी भी शिक्षक को अपने कार्यालय में न‌ लगाया जावे पर उपखंड अधिकारी अपनी करनी से बाज नही आ रहे हैं। लम्बे समय से शिक्षकों को जमा रखा है जो आये दिन शिक्षकों का शोषण करते हैं। तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू ने कहा कि 70 से ज्यादा शिक्षकों को उपखंड अधिकारी द्वारा नोटिस दिया है जिनका जबाब संगठन के लेटरपेड पर एक लाइन में दिया गया है। हर कार्रवाई का संगठन माकुल‌जबाब देगा हमारा काम बच्चों को पढा़ने का है न कि घर घर घूमकर वोट चढ़ाना व‌ काटना।

  • Related Posts

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष और कुछ धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights