Nature Nature

चिकित्सा क्षेत्र में तुलसी सेवा संस्थान के बढ़ते कदम, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की सोनोग्राफी मशीन एवं सी. टी. इंजेक्टर का हुआ उद्घाटन

Nature

समाचार गढ़, 12 अप्रैल 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र टीएसएस में साध्वी सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री व साध्वी सुमंगला के मंगलपाठ के साथ सोनोग्राफी मशीन का शुभांरभ हुआ। साध्वी ने कहा कि सैकड़ों मरीज इस संस्थान से लाभान्वित हो रहे हैं। तेरापन्थ समाज की यह अस्पताल अपने नाम के अनुरूप सेवा कार्य कर रही हैं। संस्थान के पदाधिकारी, डॉक्टर और कार्मिक सेवा भावना के साथ जुड़े हैं। पहला सुख निरोगी काया है जो इस अस्पताल का परम ध्येय बन चुका है।
भामाशाह और राजस्थान गौरव संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया ने इस संदर्भ में कहा कि संस्थान द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं जो आमजन के लिए काफी सहयोगी साबित हो रहे हैं। मंत्री सीए धर्मचंद धाड़ेवा ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं क्षेत्र को उपलब्ध करवाना है। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी और रेडियोलोजिस्ट डॉ. जहांगीर खां ने बताया कि सामान्य सोनोग्राफी मशीन की तुलना में यह मशीन काफी अत्याधुनिक है। इस मशीन में एब्डोमन का व्यू स्पष्ट दिखाई देता है और सामान्य मशीन की तुलना में यह मशीन ज्यादा अपडेट है। इसके साथ ही अत्याधुनिक सीटी मशीन में इंजेक्टर का भी उद्घाटन किया गया। अब हर प्रकार की एंजियोसीटी संस्थान में हो सकेगी। कार्यक्रम में तेरापन्थ महिला मंडल की अध्यक्षा सुनीता डागा, संगीता बोथरा, तुलसीराम चोरड़िया, श्याम महर्षि, डॉ. चेतन स्वामी, तोलाराम मारू, श्रीगोपाल राठी, एस. कुमार सिंधी, विजय महर्षि, सुशील सेरड़िया, महावीर माली, रिद्धकरण लूणिया, निर्मल पुगलिया, रेखचन्द सेठिया, सुमेरमल डागा, सत्यनारायण स्वामी सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे।

संस्थान में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन का साध्वी के मंगल पाठ के साथ हुआ उद्घाटन
सी.टी. इंजेक्टर का मंगल पाठ के साथ बहुत उद्घाटन
उद्घाटन के अवसर पर साध्वी श्री मंगल उद्बोधन देते हुए
  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights