Nature Nature

दो दिवसीय वाकपीठ। शिक्षा का आमजन में सामंजस्य पर डाला प्रकाश। लेखा से जुड़ी सेवा नियमों की दी जानकारी।

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की दो दिवसीय वाकपीठ का आयोजन महर्षि दयानंद छात्रावास में आयोजित हुआ। वाकपीठ के प्रथम दिवस डॉ. मदन सैनी ने शिक्षा का आमजन में सामंजस्य बैठाने की बात पर प्रकाश डाला और हिंदी के व्याकरण व साहित्य पर वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी बजरंग सेवग ने लेखा से संबंधित जानकारी देते हुए कर्मचारियों सेवा नियमों की जानकारी दी। इससे पूर्व वरिष्ठ शिक्षक नेता सोहन गोदारा ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने शिक्षा में आने वाली समस्या के बारे में समाधान बताते हुए जानकारी दी। वाकपीठ के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि प्रधानाध्यापक शिक्षा की धुरी है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीबीईओ कार्यालय अध्यापकों की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। सीबीईओ प्रजापत ने प्रत्येक विद्यार्थी के घर तक एक पौधा पहुंचाने की अपील भी की। शिक्षक संघ (शेखावत) के जिला अध्यक्ष आदूराम ने शिक्षकों को एकजुट होकर अपने हक के लिए सँघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कार्य विद्यार्थी को पढ़ाने का है जो हमें करने देना चाहिए। कार्यक्रम में आगामी दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक सोहन गोदारा और परमेश्वरी राजोतिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रभुराम बाना, हरिराम सहू, कैलाश सिहाग ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    1- अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त, मामला दर्ज। समाचार गढ़। अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त कर रसद विभाग द्वारा आरोपी…

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान समाचार गढ 28 मार्च 2026। मध्य-पूर्व में चल रहे Iran–Israel conflict के असर अब राजस्थान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights