Nature Nature

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

Nature

समाचार गढ़। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। पहली घटना लोअर दीर जिले में पुलिस काफिले पर हमले की थी, जबकि दूसरी घटना बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर की गई, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, लोअर दीर के हैदर क्षेत्र स्थित लादम टॉप के पास आतंकियों ने पुलिस काफिले पर पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और फिर ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य जवान घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस के दो वाहनों में भी आग लगा दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं, बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन पर एक बड़े आत्मघाती हमले की कोशिश सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी विस्फोटकों से भरी गाड़ी को पुलिस स्टेशन से टकराने की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में वाहन स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद आतंकियों ने पुलिस स्टेशन में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकते हुए मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights