Nature Nature

झगड़ा प्रकरण: दो युवक गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पड़ोसी युवक पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Nature

झगड़ा प्रकरण: दो युवक गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
मोमासर गांव में हाल ही में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा नंबर 262 में नामजद आरोपी मनोज कुमार मेघवाल निवासी सोनियासर मीठिया को सोमवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि रीड़ी निवासी सुखराम मेघवाल को मंगलवार को पकड़ लिया गया। दोनों पर मारपीट और गालीगलौच के आरोप दर्ज हैं। पुलिस आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।

पड़ोसी युवक पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार 23 वर्षीय आरोपी पवन नायक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को अपने साथ ले जाकर छिपा रखा था। निरीक्षण और अनुसंधान के बाद हैड कॉन्स्टेबल देवाराम के नेतृत्व में टीम ने युवती को हैदराबाद से सुरक्षित बरामद किया। बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने पवन पर अपहरण, बंधक बनाने और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए। रिपोर्ट में पोक्सो एक्ट जोड़े जाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights