Nature Nature

यूक्रेन ने किया का दावा, रूस का अरबों का युद्धपोत समुद्र में डुबोया !

Nature

समाचार गढ़। यूक्रेन ने रूस के एक और युद्धपोत को समुद्र में डुबोने का दावा किया है। यूक्रेन ने मंगलवार को कहा कि उच्च तकनीक वाले समुद्री ड्रोन का उपयोग करके काला सागर में क्रीमिया के पास रूसी युद्धपोत को डुबो दिया गया। नष्ट किया गया युद्धपोत की कीमत अरबों में बताई जा रही है।

दो रूसी युद्धपोतों को डुबोने का दावा

यूक्रेन की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है, जब उसकी सेना अग्रिम मोर्चे पर लक्ष्यों को लगातार निशाना बना रही है। हालांकि रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। यूक्रेन ने फरवरी में भी दो रूसी युद्धपोतों को डुबोने का दावा किया था।

यूक्रेन का दावा नहीं हुआ सत्यापित

यूक्रेनी सैन्य खुफिया एजेंसी ने कहा कि एक विशेष अभियान इकाई ने बड़े गश्ती जहाज सर्गेई कोतोव को चालक रहित मगुरा वी5 से रात में नष्ट कर दिया। मगुरा वी5 यूक्रेन में डिजाइन और निर्मित था और विस्फोटक से लैस था। यूक्रेन के दावे को तत्काल स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका। कीव की सेना 1500 किलोमीटर मोर्चे पर कुछ बिंदुओं पर रूसी सेना को दूर रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

रूस 20% मिसाइल हमले करता है काला सागर से

कीव के अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन पर लगभग 20 प्रतिशत रूसी मिसाइल हमले काला सागर से किए जाते हैं और वहां रूसी जहाजों को निशाना बनाना मॉस्को के लिए शर्मनाक है। यूक्रेन ने पिछले महीने दो रूसी युद्धपोतों को डुबाने का भी दावा किया था. हालाँकि, रूसी अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की।

Related Posts

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights