Nature Nature

रात में आई ‘उमा मित्तल’, गांववालों की सुन ली हर हलचल! शिकायतें हुईं दूर, गांववालों के चेहरे पर लौटी खुशी

Nature

समाचार गढ़, 28 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़।  जनसेवा और सुशासन की भावना जब जमीन पर उतरती है, तो परिणाम उम्मीदों से भी बेहतर मिलते हैं। मंगलवार की रात श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्दपालसर सांखलान में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल इसकी एक बेमिसाल मिसाल बनी।

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और उन्होंने अपनी जमीनी समस्याएं खुलकर साझा कीं। श्रीमती उमा मित्तल ने न सिर्फ सभी समस्याएं गंभीरता से सुनीं, बल्कि मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए।

पेयजल संकट: ग्राम इन्दपालसर राईकान में अवैध ट्यूबवेल कनेक्शनों के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।
11 केवी लाइन को गांव से बाहर ले जाने की मांग: इस पर भी विद्युत विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
कम वोल्टेज की समस्या: मेघवालों का मोहल्ला, इन्दपालसर हिरावतान में वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
पीएम आवास योजना में गलत अंकित नंबर को ठीक करवाने की ग्रामवासी मुनीराम की शिकायत पर विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए।
कच्चे रास्ते की माँग: इन्दपालसर राईकान से धर्मास जाने के लिए रास्ता खुलवाने हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया गया।

इसके अलावा पाइप बदलवाने, बिजली के ढीले तारों, खराब पोल, और अन्य जनसमस्याओं पर भी मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

भीषण गर्मी को देखते हुए, चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे ओआरएस घोल, आवश्यक मेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करें और अलर्ट रहकर जनस्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाएं।

रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी का संवेदनशील व सक्रिय रुख ग्रामीणों में विश्वास और प्रशासन के प्रति सकारात्मक भावना का संचार कर गया। यह चौपाल एक बार फिर साबित कर गई कि जब प्रशासन जनता के बीच होता है, तो समाधान भी तुरंत और असरदार होता है।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights