Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के वंचित किसानों को मिलेंगे ट्रांसफार्मर, विधायक के कड़े निर्देशों पर हरकत में आया जोधपुर डिस्कॉम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मूंगफली के बिजान का उचित समय निकलता जा रहा है किंतु क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को विद्युत विभाग द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। जिससे किसानों में भयंकर आक्रोश है। इस संबंध में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर वार्ता करके किसानों को अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने के कड़े निर्देश दिए। जिस पर प्रबंध निदेशक ने 2 दिनों के भीतर सभी वंचित किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। उच्चाधिकारियों ने सभी किसानों के ट्रांसफार्मर बीकानेर पहुंचने की बात कही, जिस पर विधायक महिया ने उच्च अधिकारियों को 2 दिनों के भीतर किसानों को पेंडिंग ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। विधायक महिया ने स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करके वरीयता से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए जाए। विधायक महिया ने ट्रांसफार्मर वितरण में परेशानी होने पर किसानों से विधायक लोक सेवा केंद्र में संपर्क करने की अपील भी की है। साथ ही विधायक ने नए कृषि कनेक्शन के लिए डिमांड भर चुके व तरमीम करवा चूके किसानों को भी नए ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश भी उच्च अधिकारियों को दिए है।

  • Related Posts

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights