Nature Nature

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की

Nature

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे पूजा अर्चना की

समाचार-गढ़, 15 मई 2023। केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज सोमवार शाम सालासर पहुंच कर बालाजी के दर्शन किए। गडकरी ने बालाजी की पूजा अर्चना कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। हेलीकॉप्टर से आए गडकरी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी रहे। सोभासर हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गडकरी सहित भाजपा नेताओं का स्वागत किया। रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि और सुजानगढ़ नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने सुजानगढ़ से ताल छापर के बीच में अभयारण्य के पास बन्द पड़ी रोड पर ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी। मन्दिर पहुंचने पर पुजारी परिवार के हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, मांगीलाल पुजारी व मिट्ठूलाल पुजारी ने बालाजी की तस्वीर भेंट कर मंगल जयकारों के साथ गडकरी का स्वागत किया। गडकरी सहित भाजपा नेताओं का कमलकिशोर पुजारी, मनोहर पुजारी, मनोज पुजारी, मनीष पुजारी, रविशंकर पुजारी, समिति मैनेजर जीतमल शर्मा, रामजीलाल पुजारी, बबलू पुजारी, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा नेता भगवान स्वरूप गरूड़ा ने भी स्वागत किया।

गहलोत सरकार में 50 पर्सेंट कमीशन का भ्रष्टाचार

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार के हर विभाग में 50 परसेंट कमीशन का भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों के राज में ईस्ट इंडिया कंपनी देश के धन को बाहर अपने आकाओं को भेजती थी। वैसे ही गहलोत सरकार एक परिवार विशेष को भ्रष्टाचार के पैसे से फायदा पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि बालाजी से राजस्थान में भ्रष्टाचार खत्म कर रामराज्य स्थापित करने की कामना की है। जोशी ने महंगाई राहत कैंपों को फैल बताते हुए कहा कि इन में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। कई चीजों की कीमत से ज्यादा किराए चुकाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights