Nature Nature

जोधासर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत, लाभार्थियों की हौंसला अफजाई की

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को बीकानेर जिले के जोधासर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में रोजगार होने से ही राष्ट्र विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा हो सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा हर हाथ को रोजगार देने की दिशा में प्रतिबद्धता से प्रयास किया जा रहे हैं। हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना भी सरकार का प्राथमिकताओं में शामिल है। विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिलवा कर आर्थिक संबलन की दिशा में काम किया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना भी इसी उद्देश्य के साथ प्रारंभ की गई है।
उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में पात्रता रखने वाले लोगों को जोड़ते हुए शत प्रतिशत सैचुरेशन लाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने शिविर में विभिन्न योजनाओं में लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों से उनकी कहानी सुनी और कहा कि ऐसे लोग अन्य लोगों के लिए प्रेरक के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2 लाख 20 हजार से अधिक लोग इन शिविरों में अपनी भागीदारी निभा चुके हैं और एक लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। मंत्री मेघवाल ने कहा कि विभिन्न शिविरों में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने विकसित भारत संकल्प की शपथ ली है।
इस दौरान 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हर व्यक्ति की भागीदारी के शपथ भी दिलाई गई। शिविर में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से फर्टिलाइजर छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों ग्रामीण किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न ब्लॉक में आयोजित शिविरों में 20 हजार से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने बताया कि इस दौरान साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, एडवोकेट डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल सहित विशिष्टजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights