Nature Nature

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो देशों से मांगी मदद, यूरोपीय देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार, पढ़े खबर

Nature

समाचार गढ़ 17 मार्च 2026। मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 17 दिन बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। हालात और गंभीर तब हो गए जब ईरान ने अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो देशों से इस मार्ग को दोबारा खोलने में मदद मांगी, लेकिन जर्मनी, ब्रिटेन और इटली सहित कई यूरोपीय देशों ने सैन्य हस्तक्षेप से साफ इनकार कर दिया। इन देशों का कहना है कि इस संकट का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि कूटनीति से निकलेगा।

इस बीच इजराइल ने ईरान के तेहरान, शिराज और तबरीज जैसे शहरों पर बड़े हमले किए हैं और अगले तीन हफ्तों तक अभियान जारी रखने की योजना बनाई है। इजराइल का दावा है कि वह ईरान की मिसाइल और परमाणु क्षमताओं को कमजोर करना चाहता है।

ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी सेना जमीनी स्तर पर उतरी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

युद्ध में अब तक भारी नुकसान हो चुका है। ईरान में 1800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अमेरिकी सेना के 13 सैनिक मारे गए और करीब 200 घायल हुए हैं। वहीं लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष तेज हो गया है।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights