Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के दर पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, हजारों की संख्या में भक्तों ने लगाई धोक मांगी मन्नत, दो दिवसीय मेले का हुआ समापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 15 अक्टूबर। (गौरी शंकर सातलेरा की धड़ देवली धाम से विशेष रिपोर्ट -) जाखड़ समुदाय के कुल देवता एवं गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम रोही बिग्गा में बिग्गाजी महाराज के दर पर श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथि तथा आसाेज शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथि को साल में दो विशाल मेला आयोजित होता है दो दिवसीय मेले में पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, गुजरात, जैसलमेर, नागौर सहित देश के कोने कोने से वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त पैदल, वाहनों से धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। दो दिवसीय मेले पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी से सजाया गया। मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद तावनिया ने वीर बिग्गाजी की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की कामना की। वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों ने लाइन में खड़े होकर दर्शन लाभ लेते हुए सुख समृद्धि एवं मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में घी खोपरा की आहुतियां देकर मंगलमय जीवन की कामना की।नवविवाहित जोड़े ने गठजोड़े की जात लगाकर सुखी जीवन की कामना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने खीर, लड्डू, पेड़ा, पतासा, नारियल का प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हुएं गौ माता की रक्षा की कामना की। वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के भीम जाखड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान की तरफ से चाय, जल, भंडारा की सेवा निशुल्क की गई। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान पैनी नजर के साथ मुस्तैदी के साथ जुटे रहे। जागरण एवं मेले के अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। यहां लगी सैंकड़ों की संख्या में अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की। रात को यहां विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें अपनी सुर मधुर ध्वनि से भजनों एवं कथा का महिमा गान करने वाली भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि जागरण में उपस्थित हजारों की संख्या में श्रोताओं ने करतल ध्वनि के बीच वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया। देश के कोने कोने से हजारों की तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अलसुबह तक जागरण का आनंद लेते हुए भक्ति रस में हिलोरे लगाए। इसी प्रकार श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी में भी श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। शीश देवली धाम में रीड़ी में मंदिर पुजारी दुलाराम तावनिया ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। यहां रात्रि को वीर बिग्गाजी महाराज का विशाल जागरण आयोजित हुआ जिसमें कई ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला श्रद्धालुओ ने वीर बिग्गाजी महाराज की छावली गाकर सुख समृद्धि की कामना करते हुए रक्षा की कामना की। मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने घी खोपरा की आहुति देकर मन्नत मांगी।दोनो ही जगह मेले में श्रद्धालुओं का रेला ही रेला नजर आया। वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम रोही बिग्गा एवं शीश देवली धाम रीड़ी में दो दिवसीय मेले का समापन मंगलवार शाम को हुआ।

वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए आतुर भक्त।

रंग बिरंगी रोशनी से जगमग धड़ देवली धाम रोही बिग्गा।
वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में ज्योत का दर्शन लाभ लेते हुए श्रद्धालु।
श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में घी खोपरा की आहुति देकर मांगी मन्नत।

धड़ देवली धाम पर रात्रि विशाल जागरण में उमड़ा श्रोताओं का जनसैलाब।
शीश देवली धाम रीड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights