Nature Nature

वाल्मीकि जयंती पर विहिप का भव्य आयोजन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

वाल्मीकि जयंती पर विहिप का भव्य आयोजन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Nature

समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद एवं सहयोगी संगठन बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति द्वारा मंगलवार सायं 4 बजे नागरिक विकास परिषद भवन में वाल्मीकि जयंती समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री परमेश्वर जोशी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

बैठक का शुभारंभ विजय महामंत्र से किया गया, तत्पश्चात वाल्मीकि जयंती मनाई गई। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने उपस्थित सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। प्रांतीय मंत्री जोशी ने विगत कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला सहमंत्री वासुदेव, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी, श्याम जोशी, नगर मंत्री मनीष नौलखा, पूर्णमल स्वामी, भीखाराम सुथार, मुकेश प्रजापत, फतेहसिंह सुथार, शुभम बोथरा, महेंद्र राजपूत, पवन व्यास, मोहित बोरड, मीनाक्षी डागा, मीना मोरवानी, प्रेक्षा पुगलिया, संतोष नाई, यशोदा सिद्ध, कुसुम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनें उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने किया तथा समापन शांति पाठ के साथ जिला अध्यक्ष की आज्ञा से किया गया।

  • Related Posts

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights