Nature Nature

ग्रामीणों ने सुनाया प्रधान प्रतिनिधि गोदारा को दुखड़ा , गोदारा ने दिया अधिकारियों को निर्देश ग्रामीणों ने जताया गोदारा का आभार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले दो माह से पानी की तंगी से परेशान तहसील के गांव सातलेरा के ग्रामीण अपना दुखड़ा लेकर प्रधान के दर पर पहुंचे और अपना दुखड़ा सुनाया । ग्रामीणों की परेशानी को शीघ्रता से लेते हुए प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा ने ग्रामीणों को साथ लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास जा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए ग्रामीणों की परेशानी को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया । ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दोनों नलकूप पिछले 2 माह से खराब चल रहे थे जिसकी वजह से गांव में पानी के लिए हाहाकार मच गया था ग्रामीण महंगे दाम देकर पानी के टैंकर डलवाने पर मजबूर थे तथा आवारा पशुधन की हालत बेहद खराब हो गई थी अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी ग्रामीणों ने बताया कि एक नलकूप की मोटर पूरा वोल्टेज नहीं मिलने के कारण बार-बार जलने की शिकायत बनी हुई थी तथा दूसरे नलकूप में मटमैला पानी आने के कारण बार-बार मोटर चल रही थी जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान हो गए थे सोमवार को ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा के पास जा पहुंचे और अपना दुखड़ा सुनाया । गोदारा ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मुकेश मालू से मिलकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाते हुए नलकूप की विद्युत सप्लाई के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगा कर निदान करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता ने शीघ्र ही नलकूप के लिए अलग से विद्युत लाइन खींचने का आश्वासन दिया । उसके बाद गोदारा ग्रामीणों को लेकर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रीतम सिंह के पास पहुंच कर नलकूप को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर गोदारा ने मौके पर ही ग्रामीणों को पांच पाइप तथा केबल उपलब्ध करवाई । जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रीतम सिंह ने मंगलवार सुबह ही मशीन भेज कर नलकूप को दुरुस्त करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया । तथा प्रधान प्रतिनिधि गोदारा ने गांव सातलेरा में जल भंडारण के लिए बड़ा जल होद तथा स्विच रूम के लिए स्वीकृति जारी की । ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि गोदारा का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया । इस दौरान ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि सरजीत जाखड़, कुंभाराम जाखड़, केसरा राम, गौरी शंकर तावनिया, बीरबल राम, गिरधारी लाल मेहरा, हंसराज सारस्वत, मुनीराम हरियाणवी, मांगीलाल, भंवरलाल मेघवाल, रूपा राम जाखड़, सुगना राम जाखड़, खेताराम जाखड़, सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे ।

प्यासे ग्रामीण पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि गोदारा के पास बताई समस्या । फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या बताते हुए प्रधान प्रतिनिधि गोदारा । निदान के दिए निर्देश ।
  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights