Nature Nature

सातलेरा का विष्णु जाखड़ बना अग्निवीर,जाखड़ को ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों से मिल रही बधाई

Nature

समाचार गढ़ 24 मार्च 2025। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा के निवासी विष्णु जाखड़ पुत्र गोपालराम पौत्र तोलाराम जाखड़ ने शनिवार को जारी हुए अग्निवीर परिणामों में अंतिम रूप से चयन हासिल कर लिया है।विष्णु का अग्निवीर में चयन होने पर उनके परिवारजनों सहित ग्रामीणों तथा रिश्तेदारों ने विष्णु को बधाई दी।विष्णु के पिता गोपालराम जाखड़ ने बताया कि दूर दराज बैठे उनके मित्रो,रिश्तेदारो द्वारा सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत जैसलसर की प्रशासक रामप्यारी देवी जाखड़ सहित ग्रामीण रामकरण, राजूराम, महावीर प्रसाद, तोलाराम, कुंभाराम, गौरी शंकर, सारस्वत, भंवरलाल, मगाराम, बलराम, रामकिशन, नेमीचंद, सहित ग्रामीणों ने विष्णु को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।विष्णु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता सहित गुरुजनों को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं लगन से किया गया हर कार्य अवश्य सफल होता है।विष्णु से पहले भी इस गांव के युवा महेंद्र कुमार पुत्र किशनलाल जाखड़ अग्निवीर बनकर देश सेवा में तैनात है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस गांव से बीएसएफ,जल सेना,आर्मी सहित सहित विभिन्न पदों पर युवा पदस्थापित है।विष्णु जाखड़ के अग्निवीर में चयन होने पर ग्रामीणों ने गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणीय बताया है।

विष्णु जाखड़ का अग्निवीर में चयन होने पर गांव में हर्ष का माहौल जाखड़ को ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ।रिपोर्ट गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights