Nature Nature

विटामिन सी बीमारियों से बचाने वाला जरूरी पोषक तत्व, लेकिन ओवरडोज हो सकता है नुकसानदायक

Nature

समाचारगढ़ 18 नवम्बर 2024 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक, विटामिन-सी (Vitamin C) जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है, एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है। यह मुख्य रूप से सिट्रस फलों जैसे नींबू, संतरा, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण से बचाने, त्वचा में चमक लाने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक है। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

विटामिन-सी के स्वास्थ्य लाभ

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: बीमारियों और संक्रमणों से बचाव में सहायक।

2. त्वचा में निखार: त्वचा को ग्लोइंग और स्वस्थ बनाए रखता है।

3. एंटी-एजिंग: उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल: हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी।

जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी के नुकसान

हालांकि, इसके फायदे अनेक हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वयस्कों के लिए प्रतिदिन 65 से 90 मिलीग्राम विटामिन-सी पर्याप्त माना जाता है, जबकि इसकी अपर लिमिट 2000 मिलीग्राम है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं:

1. किडनी स्टोन का खतरा

विटामिन-सी शरीर से ऑक्सलेट के रूप में निकलता है। अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह वेस्ट प्रोडक्ट के रूप में जमा होकर यूरिक एसिड को बढ़ा देता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है।

2. आयरन ओवरलोड

विटामिन-सी आयरन एब्सॉर्प्शन को बढ़ावा देता है। लेकिन इसकी अधिकता से आयरन का ओवरलोड हो सकता है, जो हार्ट, लिवर, पैंक्रियाज, थायरॉइड और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।

3. हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर

अत्यधिक विटामिन-सी ब्लड में प्रोटीन के प्रवाह को ट्रिगर करता है, जिससे ओस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

अन्य लक्षण जो दिख सकते हैं

पाचन तंत्र में गड़बड़ी

रात में नींद न आना

डायरिया

उल्टी और मितली

सीने में जलन

पेट में ब्लोटिंग

पीरियड्स जैसे क्रैंप्स

सावधानी

विटामिन-सी से भरपूर फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें और बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन न करें। शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना बेहतर स्वास्थ्य का आधार है।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights