Nature Nature

पंचायत समिति सभागार में छाये रहे पानी-बिजली के मुद्दे, प्रधान, विभागों के अधिकारी के साथ सरपंचों की बैठक, जानें पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में पानी व बिजली सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांवों में पानी व बिजली सम्बंधित समस्या समाधान के लिए दोनांे विभाग के सभी अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान सभी सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाया।

इस मौके पर रीड़ी, बिग्गागास रामसरा, बंरजागसर, राजेडु, धनेरू, बिग्गा, मोमासर, सोनियासर मीठिया, धीरदेसर, सत्तासर, सोनीयासर, शिवदानसिंह, कल्याणसर पूराना, इंपालसर गुसाईंसर, पूनरासर, ऊपनी, शेरूणा, उदरासर, जाखासर, मिंगसरिया, बिझांसर, गूसाईसर बड़ा, बाना, सूरजनसर, जेतासर, पूंदलसर, बाडेला, बापेऊ, जैसलसर, कोटासर, जालबसर, डेलवा, लखासर, बेनीसर व कल्यासर पूराना के संरपच उपस्थित रहे।

लगभग सरपंचों ने ट्यूबवैल चालू करने व नये बने हूए टयुबेल के कनेक्शन, ढिले तारों को ठीक करने, पूराने पोल बदलने, जीएसएस में ओसीपी बदलने, वोल्टेज की समस्या व ट्यूबवैल 24 घंटे फिडर में जोड़ने की संबंधित मांग की। इस दौरान कुछ पंचायतों के मौके पर ही काम हुएजिसमें सूरजनसर मंे पूराने तार पोल बदलने व एक ट्यूबवैल की स्वीकृति हुई। उदरासर मे डीपी शिफ्टिंग करना, जेतासर में ट्यूबवैल का कनेक्शन करना, ऊपनी 132 जीएसएस में नया ट्रांसफर, शेरूणा में 3.15 की जगह 5 केवी एमवी ट्रांसफर स्वीकृत किया। जाखासर व राजपूरा में 132 केवी जीएसएस जल्दी बनाना व रेलवे का बीदसर रोड पर ओवर ब्रिज बनाना, सभी ट्यूबवेलों का कनेक्शन कराना जैसी मांग भी इस दौरान सरपंचों द्वारा की गई।

इन मांगों पर सम्बोधित करते हूए प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने सरपंचों को कहा कि पानी व बिजली की समस्या के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करंे कि गांव वालांे को कम से कम पानी और बिजली तो मिले बाकी विकास के कार्यो से पहले यह काम करें। बिजली-पानी जैसी जरूरतों के लिए हम हर समय आपके साथ है और दोनों विभागों के अधिकारियों से कहा कि जनहित के काम मंे कमी नहीं आने दे। वहीं गोदारा ने कहा कि सभी संरपचो का फोन उठाये, पानी की सुचारू व्यवस्था हो। किसी कारण से जितने टयुबेल बंद पड़े है उन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाए। पंचायत से चल रहे ट्यूबवैल के कनेक्शन नहीं काटने की बात कही। गोदारा ने कहा कि गांवों में पानी-बिजली की समस्या समाधान के लिए विभाग के मंत्री से मिलकर सभी काम करवाने के प्रयास किए जायेगें। ओवर ब्रिज की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

  • Related Posts

    किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

    समाचार गढ़ बीकानेर, 7 मार्च 2026। मार्च में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण गेहूँ की फसल पर उच्च तापमान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण…

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 7 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

    किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights