Nature Nature

मुख्यमंत्री ने किया मेडिफेस्ट-2022 के लोगो का विमोचन, 5 अप्रैल को होगा नए आईपीडी टावर का शिलान्यास

Nature

समाचार गढ़। जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मेडिफेस्ट-2022 के लोगो का विमोचन किया। दो दिवसीय मेडिफेस्ट-2022 का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 5 अप्रैल को किया जाएगा। मेडिफेस्ट के दौरान 18 इंटरेक्टिव सेशन में विषय विशेषज्ञ विभिन्न बीमारियों एवं उनके उपचार में काम आने वाली आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में 5 अप्रैल को ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा।

गहलोत 5 अप्रैल को एसएमएस अस्पताल में बनने वाले 24 मंजिला नए आईपीडी टावर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इन दोनों की लागत करीब 588 करोड़ रूपये है। आईपीडी टावर एवं कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट बनने से एसएमएस हॉस्पिटल में 1200 बेड की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही 20 ऑपरेशन थियेटर, 4 कैथ लैब एवं 100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बढे़ंगे।

लोगो विमोचन के दौरान नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री आशुतोष एटी पेडनेकर, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री गौरव गोयल एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights