Nature Nature

साप्ताहिक समीक्षा बैठक: गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी और सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए सहायता सुनिश्चित करने पर जोर

Nature

समाचार गढ़, 2 दिसम्बर 2024, बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने कहा कि मां वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को मिल सके, इसके लिए आशा वर्कर और एएनएम के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए
उन्होंने स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उपलब्ध सुविधाओं का प्रचार निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित श्रमिक सरकारी सहायता से वंचित ना रहे, इसके लिए खनन क्षेत्रों में श्रमिकों का सर्वे, प्रमाणीकरण एवं सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। खनिज विभाग शिविर के माध्यम से श्रमिकों में इसके प्रति जागरूकता लाएं। उन्होंने नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी को आपसी समन्वय से सड़क दुरुस्तीकरण एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्यूबवेल ठीक करवाने, वूमेन हेल्प डेस्क स्थापित करने, पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना में आवेदन बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights