Nature Nature

महिला बॉडीबिल्डर जब पहुँची जन्मभूमि श्रीडूंगरगढ़, युवाओं ने जुलूस निकाल किया भव्य स्वागत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर के रूप में देश में अपनी पहचान बना चुकी प्रिया सिंह रविवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची तो महिलाओं व युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ के ड्राइवर मोहनलाल लंगा की बेटी प्रिया सिंह का श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर अनेक युवाओं व महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। युवाओं ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। प्रिया सिंह को रथ पर बिठाकर डीजे के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस घुमचक्कर से मैन बाजार के गांधी पार्क पहुंचा। गांधी पार्क पहुंचने से पहले बीच रास्ते में प्रिया सिंह का महिलाओं ने माला पहनाकर स्वागत के साथ शुभकामनाएं दी। गांधी पार्क में बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह का स्वागत, अभिनंदन किया गया। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने प्रिया सिंह का साफा पहना कर स्वागत किया तो वहीं विमल भाटी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान आदुराम मेहरा, राजेश शर्मा,  संदीप धनकड़, राहुल बारोटिया, बाबूलाल कुकणा, ललित ओड, चमन अली, ललित मिस्त्री, कुलदीप सिंधी, जितेंद्र मीणा, श्रवण सोनी, ओम राणावत, जीवराज पड़िहार, लालचंद शर्मा, गौरव टाडा, प्रकाश गांधी, पवन राणावत,
सहित प्रिया के परिजन भी उपस्थित रहें। इस आयोजन की तैयारी पिछले दो दिन से सुभाष सिद्ध बाना व इमरान खान द्वारा बनाई जा रही थी जिसको रविवार के दिन सफल बनाया गया।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights