Nature Nature

जहां हाथ रखो वहीं दर्द.. यूथ कांग्रेस के सर्वे में आया कड़वा सच सामने।

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जहां हाथ रखो वही दर्द, कुछ ऐसा बीमार हो चला है श्रीडूंगरगढ़ शहर, यही कड़वा सच निकल कर सामने आ रहा है यूथ कांग्रेस द्वारा छोटे छोटे खर्चो में समाधान होने वाली बड़ी बड़ी समश्याओ के समाधान के लिए कस्बे में चलाए गए हर गली, हर चौराहे के सर्वे में। पालिका, जलदाय विभाग और विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा कस्बे के प्रति बरती जा रही उदासीनता के कारण कस्बेवासी अनेको समस्याएं झलने को मजबूर हैं और सड़कों पर आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। ऐसे में इन समस्याओं को सूचीबद्ध कर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाये यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गत 18 जुलाई से कस्बे की गलियों में घूम रहे हैं। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि अभी तक कस्बे में वार्ड 1, 2, 7, 8, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 23, 24, 25, 30, 31, 32, 33 सहित 20 वार्डो का सर्वे हो चुका है और हर वार्ड, हर मोहल्ले में हालात विपरीत सामने आए हैं और हर गली में आम नागरिक सामान्य जीवन जीने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। सर्वे पूर्ण होने के बाद स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही को प्रमाण सहित बीकानेर ओर जयपुर तक बैठे अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और हर हालत में समाधान करवाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। सर्वे करने वाली टीम में शुभम शर्मा,मोहसिन खान,राहुल वाल्मीकि,विवेक प्रजापत, किशन वाल्मीकि ,रामावतार बाना, अमरचंद प्रजापत, योगेश आदि कार्यकर्ता शामिल हैं जो हर दिन अपनी शक्ति और श्रम इस अभियान में लगा रहे हैं।

  • Related Posts

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    🚧 जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights