समाचार गढ़। आसपास के क्षेत्र से एक दुखद भरी खबर निकल कर सामने आई है। चिल्ड्रन डे पर बीकानेर जिले के कालू कस्बे से दुखद खबर सामने आई है। जहां दो साल की सुमन ने खेलते खेलते चूहे मारने वाली दवा खा ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बालिका सुमन की दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल की सुमन पुत्री ओम प्रकाश अपने परिजनों के साथ खेत में थी उसी दौरान यह घटना हुई । बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…















