Nature Nature

राजस्थान में CM फेस के कौन, बड़ी टेंशन, जीते सांसदों की क्या होगी भूमिका?

Nature

समाचार-गढ़, 8 दिसम्बर 2023। राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिलने के साथ ही अब सीएम फेस को लेकर कवायत तेज हो गई है। राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। सीएम के नाम पर सस्पेंस जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन बीजेपी की असली चुनौती सांसद से विधायक बने नेताओं की भूमिका तय करना है। अगर वह मुख्यमंत्री की दौड़ में पिछड़ गए तो क्या वह कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे या फिर उन्हें विधायक पद से ही संतोष करना पड़ेगा? यह बड़ा सवाल राजनीति हलकों में चर्चा का विशेष बना हुआ है।

राजस्थान में 7 सांसदो में से 4 जीते

राजस्थान में बीजेपी के ने कुल 7 सांसदो को टिकट दिया था। इसमें से चार सांसदो ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 सांसद चुनाव हार गए है। राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर विधासभा सीट दीया कुमारी, सवाईमाधोपुर से किरोड़ीलाल मीणा, अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट से बीजेपी बाबा बालकनाथ और झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जीत दर्ज की है।

किसको मिलेगी क्या जिम्मेदारी?

बाबा बालकनाथ को सीएम बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मांग हो रही है। तिजारा से जीत कर आए बाबा बालक नाथ को राजस्थान के योगी के रुप में लोग जानते है। प्रदेश में उनको सीएम बनाने की मांग हो रही है। वही, दूसरी तरफ दिया कुमारी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आप्शन के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि किरोड़ी लाल मीणा और बाबा बालकनाथ को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सीएम और डिप्टी सीएम नहीं तो और क्या?

राजस्थान में रविवार 10 दिसंबर तक राजस्थान में सीएम फेस का ऐलान हो जाएगा। इसके बाद मंत्रीमंडल का गठन होगा। अगर चुने हुए सांसदों में से किसी को सीएम या डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाता है तो देखने वाली बात यह होगी कि फिर इन सांसदों को क्या जिम्मेदारी दी जाती है।

Related Posts

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights