Nature Nature

दानदाताओं के सहयोग से संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास भवन निर्माण में तेजी, 28 अगस्त को होगा प्रवेश कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 10 अगस्त 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक रविवार को संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास परिसर में अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए दानदाताओं के सहयोग से हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की।

बैठक में 28 अगस्त को बालिकाओं के प्रवेश कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर कई दानदाताओं ने छात्रावास निर्माण व विकास के लिए सहयोग राशि भेंट की, जिनमें स्व. नत्थारामजी व स्व. रेवन्तरामजी खिलेरी (जैतासर) की स्मृति में 15 हजार रुपये, स्व. ईश्वररामजी, स्व. रामेश्वररामजी व स्व. गोविन्दरामजी गोदारा (बींझासर) की स्मृति में उनके सुपुत्र गंगाराम, भगवानाराम, हंसराज व मोहनराम गोदारा द्वारा 1.01 लाख रुपये, नानुराम पुत्र हरिरामजी खिलेरी (जैतासर) द्वारा 11 हजार रुपये, आशुराम पुत्र फूसारामजी खिलेरी (जैतासर) द्वारा 11 हजार रुपये तथा मोहनराम पुत्र कालूरामजी नेण (जैतासर) द्वारा 11 हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान की गई।

बैठक में समाज की शिक्षा व्यवस्था, नव-निर्मित बालिका छात्रावास भवन के उद्घाटन व सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि समाज की सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है और यह छात्रावास भविष्य में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, हरिराम सारण, सहिराम सायच सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। बैठक में रेवंतराम चौधरी, गंगाराम गोदारा, नेमाराम तरड़, भंवरलाल खिलेरी, मोहनराम गोदारा, लूणाराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, पूर्णाराम नेण, भैराराम नेण, कानाराम सारण, रामप्रताप तरड़, मालाराम जाखड़, ईश्वरराम, मुखराम नेण, हंसराज गोदारा, रामचन्द्र गीला, श्रवणराम जाखड़, सांवरराम खिलेरी, मुखराम मुण्ड, हनुमान महिया, सुभाष गोदारा, गोपालराम खिलेरी, मुकेश खिलेरी, हरलाल भाम्भू, मुन्नीराम खिलेरी, हरिराम, ओमप्रकाश, पूनमचंद खिलेरी, मुखराम खिलेरी, दयानन्द बेनीवाल, मदनलाल नेण, संगीता बेनीवाल, रामनिवास जाखड़, श्यामसिंह सारण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights