समाचार गढ़, 10 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। लाछड़सर गांव में एक खेत में 30 वर्षीय महिला ललिता, पत्नी विजयपाल जाट, ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। घटना राजलदेसर पुलिस थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। महिला ने कीटनाशक क्यों पिया, इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।










