Nature Nature

2 अप्रेल को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा कुश्ती दंगल

Nature

2 अप्रेल को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा कुश्ती दंगल

श्रीडूंगरगढ़ 29 मार्च 2023 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 2 अप्रेल को स्वर्गीय विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की स्मृति में होने वाले कुश्ती दंगल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा की 25वीं पुण्यतिथी पर 2 अप्रेल को उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रहे इस दंगल में आस पास के जिलों सहित कई राज्यों के पहलवान कुश्ती लड़ने आएगें । इस प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 72 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से 72 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से कम भार के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता के रखे गए है । इसके अलावा 1 से 35 किलो, 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी । कुश्ती में भाग लेने के लिए पहलवान दो अप्रेल को सुबह 8 बजे तक दंगल मैदान में पहुंच कर अपनी प्रविष्ठी करवा सकते है। इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर, व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगें। आयोजन की तैयारी को लेकर आज बैठक आयोजित की गई । बैठक में कुश्ती प्रतियोगिता तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया । अलग अलग टीमों का गठन कर जिम्मेदारी दी गई । बैठक में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, चाँदराम चाहर, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गीला, कानाराम तरड़, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, रामकिशन, चरणसिंह सारण, रामलाल जाखड़, भागीरथ खिलेरी, कानाराम भामू सुशील सेरडिया सहित छात्रावास के छात्रों ने कुश्ती दंगल पोस्टर का विमोचन किया।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights