Nature Nature

भारत योग यात्रा के लिए योगगुरू ओम कालवा ने खरीदी कार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का लोकप्रिय व योगाचार्य के नाम से जाना जाने वाला राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरू ओम कालवा जो पीछले बीस सालों से लगातार योग सेवा कर मानव सेवा कर रहे हैं। ओम कालवा अब जल्द ही मारूति कार से पूरा भारत नापेंगे और योग शिक्षकों के रोजगार के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। योग समिति के प्रदेश संरक्षक व योगा लवर्स फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। योग समिति के प्रदेश सलाहकार योगाचार्य नरेंद्र सिंह राजपुरोहित व राकेश परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर मारूति सुजुकी एरिना शोरूम से भारत योग यात्रा के लिए मारुति सुजुकी की ऑल्टो के टेन वीएक्सआई नई कार खरीदी। ओम कालवा अब वो पुरा जीवन योग सेवा में समर्पित कर चुके हैं और भारत योग यात्रा के नाम से अभियान शुरु करने जा रहे हैं। जिसमें कालवा की मुख्य मांगे जिसमें भारतीय शिक्षा में योग अनिवार्य विषय के रूप में शामिल हो, सभी राज्यों में योग बोर्ड का गठन हो, योग शिक्षकों की स्थाई भर्ती निकाले, योग के वास्तविक स्वरूप का प्रचार प्रसार हो, योग को शिखर तक पहुंचाने वाले महान योगी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हो। इस यात्रा में ओम कालवा का मुख्य उद्देश्य योग आम नागरिकों के दैनिक दिनचर्या में शामिल हो, बेरोजगार योग शिक्षकों को रोजगार मिले, स्वस्थ भारत, रोग मुक्त भारत का निर्माण हो। इस यात्रा में देश विदेश की नामी हस्तियों का मार्गदर्शन कालवा को समय समय पर मिलता रहेगा। पूरी यात्रा का लाइव प्रसारण “ओम कालवा निरोगी जीवन” यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्यूटर पर होगा। कालवा कहते हैं कि इस जीवन में हमें चाहे कुछ भी ना मिले लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ियों को जरूर मिलना चाहिए। कालवा का ये प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा क्योंकि अपने लिए तो सभी जीते हैं मगर कालवा का जीवन राष्ट्र सेवा और योग शिक्षकों के लिए समर्पित है । इस दौरान मारूति सुजुकी के वैद प्रकाश आसोपा, योग समिति के नरेंद्र सिंह, राकेश परिहार, पुरखाराम कालवा, रतन लाल कालवा, जगदीश प्रसाद, पूनम सिंह, तुलसी सेवा संस्थान के सभी योग साधकों ने नई गाड़ी लेने पर मंगल यात्रा के लिए बधाई दी।

Related Posts

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों…

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। बीजिंग: रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की अमेरिकी नीति के बीच चीन ने अमेरिका को कड़ा जवाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights